Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों की मौत पर जताया गहरा दुःख, 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश

धमतरी: धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में हुई सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की दुखद मृत्यु पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।