Skip to main content

4thnation

एबीवीपी के प्रादेशिक अधिवेशन में शामिल होने आए कार्यकर्ता का निधन, शोक में अधिवेशन एक दिन पहले हुआ समाप्त

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रादेशिक अधिवेशन निर्धारित अवधि से एक दिन पूर्व ही समाप्त कर दिया गया। इसका कारण अधिवेशन में शामिल होने आए एक कार्यकर्ता की मृत्यु हो जाना बताया गया है। कार्यकर्ता की शुक्रवार की रात हृदयाघात से निधन हो गया था।
शहर के सुराना कॉलेज परिसर मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सम्मेलन आयोजित किया गया था। यह सम्मेलन का समापन 5 जनवरी को होना निर्धारित था। सम्मेलन में शामिल होने लोरमी (मुंगेली) से कार्यकत्र्ता संजय साहू (23 वर्ष) भी आया हुआ था। शुक्रवार की शाम संजय की तयीबत अचानक बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए भिलाई के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसका निधन हो गया। कार्यकर्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली दिए जाने के पश्चात शनिवार की सुबह अधिवेशन समाप्ति की घोषणा कर दी गई।