Skip to main content

4thnation

मानव के साथ गौसेवा कर किया नववर्ष का आगाज, जन समर्पण संस्था की अनुकरणीय पहल

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत पर शहर की गौ-माताओं के साथ गरीबों की सेवा की गई। इस दौरान गरीबों को ठंड से राहत के लिए कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। वहीं गौ वंशों को चारा खिलाकर सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए रेडियम पट्टी लगाई गई। मानव सेवा का यह कार्य संस्था द्वारा पिछले 3 वर्षों से किया जा रहा है।

PicsArt 01 02 07.14.48

दुर्ग (छत्तीसगढ़) । मानव सेवा का यह कार्य जनसमर्पण सेवा संस्था द्वारा क्षेत्र 3 वर्ष पूर्व 1 जनवरी से प्रारंभ किया गया था। संस्था के प्रमुख बंटी शर्मा ने बताया कि मानव सेवा कार्य के 3 वर्ष पूरे होने पर सांय 4 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर 126 जरूरतमंदों को ठिठुरती ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे, कम्बल एवं गर्म टोपी का वितरण किया गया। इसी दौरान सूचना मिलने पर नेहरू नगर में रेल्वे फ़ाटक के पास रात में ठंड से ठिठुरते छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी है उन्हें कम्बल उपलब्ध कराया। साथ ही सभी गरीबों को भोजन खिलाया गया। इस सेवा कार्य में अर्जित शुक्ला, शिशुप्रताप शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, सुरेश गुप्ता, नीलेश पुरोहित, शमीर खान, शब्बीर खान, संजय सेन, हितेश पुरोहित, सुजल शर्मा, वाशु शर्मा, मीनल जैन, कुश जैन, राहुल आढ़तिया, आकाश राजपूत, रवि देवांगन, अंजय ताम्रकार, ट्रींकल ताम्रकार, सोनल सेन आदि ने सहयोग प्रदान किया।