Skip to main content

4thnation

रायपुर: उरला स्वास्थ्य केंद्र में दो नवजात शिशुओं की मौत, लापरवाही के दोषी पाए गए दो डॉक्टर

रायपुर के उरला स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए आदेश जारी किया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील साहू को सेवा से निलंबित कर दिया गया है, जबकि संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम सरकार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।