Skip to main content

4thnation

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में एक महिला सुरक्षा गार्ड ने आत्महत्या कर ली। महिला का नाम शकीला बानो बताया जा रहा है, जो अस्पताल में रेडियोलोजी विभाग में ड्यूटी कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले शकीला बानो ने अपने ससुराल वालों को वीडियो कॉल किया था। इसके बाद ससुराल वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौदहापारा थाना क्षेत्र में स्थित मेकाहारा अस्पताल में जब तक पुलिस पहुंची, शकीला बानो फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी।

पुलिस ने शकीला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शकीला CMS सिक्योरिटी एजेंसी की कर्मचारी थी और उसने दोपहर 1:30 बजे के करीब सोनोग्राफी रूम का दरवाजा बंद कर आत्महत्या की।

महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।