Skip to main content

4thnation

“कवर्धा त्रासदी: पिकअप खाई में गिरने से 18 की मौत, चार घायल”

कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप खाई में गिर गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक पिकअप में 25 लोग सवार थे. मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रह सकती है. बताया जा रहा है कि मजदूर तेंदूपत्ता संग्रहण कर पिकअप से लौट रहे थे। घटना बाहपानी ग्राम के पास की है. पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची . इस दुखद घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि ग्राम बहपानी कबीरधाम के पास एक पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों की मृत्यु हो गई तथा 4 अन्य घायल हो गए। उन्होंने घायलों के इलाज में सुधार के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये. दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति मिले और हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के प्रति हैं।