Skip to main content

4thnation

रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 26 सटोरियों की गिरफ्तारी

महादेव सट्टा ने इस मामले में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र, मुंबई और रायपुर से 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में रायपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ दुबई का दौरा कर चुके हैं, और उन्हें न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है। इससे पहले, एसीबी और ईओडब्ल्यू ने 25 अप्रैल को भी एक बड़ी सफलता हासिल की थी, जब उन्होंने आठ महीने से फरार चल रहे राहुल बब्बे और रितेश यादव को गिरफ्तार किया था।