Skip to main content

4thnation

निर्वाचन कार्य हेतु भवन अधिग्रहण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सुचारू कार्य संपादन हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रशिक्षण तथा अन्य निर्वाचन संबंधी आयोजनों के लिए बी.आई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग तथा डाक मतपत्र कार्यों के संपूर्ण संपादन हेतु शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के परिसर स्थित ऑडिटोरियम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन हॉल का अधिग्रहण निर्वाचन कार्य समाप्ति अवधि तक किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार उक्त कार्यालय/परिसर को निर्वाचन कार्य के लिए संबंधित कार्य विभाग सुव्यवस्थित आरक्षित रखेंगे। निर्वाचन कार्य हेतु किसी भी समय इसकी आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जाएगा। भार शाधक अधिकारी का नाम तथा कार्यालय परिसर की चॉबी रखने वाले जिम्मेदार अधिकारी का नाम एवं पदनाम सहित जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने कहा गया है।