मुख्यमंत्री बघेल ने नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात

दुर्ग, (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर 01 नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व यहां पर 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रूपए लागत के 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। जिसमें 22 करोड़ 50 लाख 28 हजार रूपए लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 43 करोड़ 24 लाख 84 हजार रूपए लागत के 29 कार्याें का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। भिलाई हमारा मिनी भारत कहलाता है। हर धर्म, हर भाषा के लोग प्रेम से यहां एक साथ रहते हैं। भिलाई की अपनी समस्याएं हैं। भिलाई को भी रोजगार, विकास के लिए जूझना पड़ा है। जब प्लांट को यहां जमीन दी गई थी तो इन्हें कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए दी गई थी ताकि यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विकास कर रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां के लोग लगातार संघर्ष करते हुए, आपके जीवनभर की कमाई आपने भिलाई स्टील प्लांट को दे दिया, लेकिन आपको हक़ नहीं मिला।

आपके मेहनत के वजह से और यहां के जनप्रतिनिधि की वजह से आज लगभग 500 लोगों की रजिस्ट्री हो गई है। प्लांट यदि राज्य सरकार को वापस कर दे तो जमीन का मालिकाना हक आपका हो जाएगा। आज 23 साल बीत गया। अब आपको आपकी जमीन वापस मिलेगी। आपको बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। चाहे पेयजल हो, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हो, सबका लाभ आप सभी को मिले।

हमने टाटा के साथ एमओयू किया ताकि हमारी आईटीआई को अपडेट किया जा सके। इससे 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं, हमने लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की। हम लगातार आपके विकास के लिए काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Picsart 23 09 19 22 35 12 679

शहीद परिवारों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक शहीद स्मृति स्थल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण तथा चौक सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों से भेंट मुलाकात की और उन्हें शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने यहां पर शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीयध्वज फहराया।

Picsart 23 09 19 22 37 20 912

तारामण्डल का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेहरू नगर में 2 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तारामण्डल का लोकार्पण किया। यह तारामण्डल शहरवासियों को ब्रम्हांड से परिचित कराएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने नगरवासियों एवं स्कूली बच्चों के साथ तारामण्डल के विहंगम दृश्यों का अवलोकन भी किया।

Picsart 23 09 19 22 36 08 899

बीपीओ सेंटर के माध्यम से 700 युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ सेंटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।