Skip to main content

4thnation

खेत में मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझी, बार-बार खर्चा मांगे जाने से नाराज प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट, गिरफ्तार

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की सुबह बरामद युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस चंद घंटों में ही पड़ताल करते हुए आरोपी तक पहुंच गई और उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। आरोपी युवक, मृतका का प्रेमी निकला। आरोपी ने मृतका द्वारा बार बार खर्चें के लिए पैसा मांगने और इस प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी द्वारा छोड कर चले जाने से परेशान होकर इस घटना को अंजाम दिया था।

मामला उतई थाना क्षेत्र के ग्राम करगाडीह महुआरी भाठा का है। यहां आज सबेरे पुलिस को एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर युवती की हत्या किए जाने का मामला सामने आया। शव की पहचान जमुना बाई गोस्वामी निवासी बाबा पारा आदर्श नगर उतई के होने की पुष्टि हुई।

पड़ताल करने पर जानकारी सामने आई कि मृतका जमुना बाई का प्रेम प्रसंग विगत दो वर्षो से मेशन ठेकेदारी का काम करने वाले पुरी निवासी यशवंत साहू से चल रहा था। वहीं घटना के बाद से ही गांव से लापता था। शक एवं संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा संदेही यशवंत साहू की तलाश हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में यशवंत ने हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ठेकेदारी के दौरान उसका परिचय मजदूरी का काम करने वाली आदर्श नगर उतई की निवासी जमुना बाई गोस्वामी से 03-04 वर्ष पूर्व हुआ था। जमुना बाई उसके साथ करीब 02 साल से लगातार मजदूरी काम करती थी इसी बीच दोनो का प्रेम संबंध हो गया और मेलजोल बढ़ गया। इस मेलजोल की जानकारी यशवंत की पत्नी दामिनी को होने पर उसने दोनों को समझाइश दी। जिसका असर न होने पर वह यशवंत को छोड़कर मायके चली गई। तब से यशवंत परेशान रहने लगा था।

वहीं प्रेमिका जमुना बाई बार बार फोन करके मिलने कहती थी और खर्चा पानी के लिए पैसा भी मांगती थी। जिससे परेशान होकर जमुना बाई की हत्या करने का प्लान बनाया। हत्या के लिए सुपर सिक्सर कंपनी का नया ब्लेड खरीद कर रख लिया था। सोमवार की शाम करीब 07.00 बजे शाम को जमुना ने फोन कर महुआरी भाठा करगाडीह मिल के पीछे यशवंत को बुलाई। जहां वह घर से पैदल पहुंचा। मुलाकात के दौरान  जमुना द्वारा खर्चा के लिए 4 हजार रूपया मांगा गया। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया और यशवंत ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। बैहोश होने पर यशवंत ने पर्स में रखे सुपर सिक्सर ब्लेड को पर्स से निकालकर जमुना बाई के गले में कई बार ब्लेड चलाकर काट दिया। जिसके बाद हाथ में लगे खुन को जमुना बाई के गमछा से पोछा और घटना में प्रयुक्त सुपर सिक्सर ब्लेड को मेड के नीचे फेंका दिया औरऔ पैदल घर पहुंचकर सो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किये गये हथियार ब्लेड और पहने हुए कपडे को बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई में टीआई कपिल देव पाण्डेय, एसआई पुरूषोत्तम कुर्रे , एएसआई मनमोहन साहू , एएसआई नेमन सिंह साहू, एएसआई मोह. शरीफुद्दीन शेख , सउनि राजकुमार देशमुख, हेड कांस्टेबल हेमंत चंदेल, भिष्म नारायण साहू , कांस्टेबल 1098 विजय कुर्रे, दुष्यंत लहरे, जगेन्द्र साहू  चुम्मन हरी नेताम, एसीसीयू के एएसआई चंद्रशेखर सोनी, हेड कांस्टेबल रोमन सोनवानी, सगीर खान कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा , मेघराज चेलक, अश्वनी यदु, अजय ढीमर की सराहनीय भूमिका रही।