Skip to main content

4thnation

नगरीय निकाय चुनाव, भाजपा ने की दुर्ग निगम के लंबित 7 वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा

नगरीय निकाय चुनाव 2019 के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डो से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सोमवार पार्टी की संभागीय चयन समिति द्वारा 60 में से 53 वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। शेष 7 वार्डो के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा भी समिति द्वारा कर दिए जाने की जानकारी लोकसभा प्रवक्ता सताश समर्थ ने फोर्थ नेशन को दी है।

PicsArt 11 25 03.50.56

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। भाजपा की दुर्ग संभागीय चयन समिति द्वारा विचार विमर्श पश्चात लंबित 7 वार्डो से प्रत्याशियों की घोषणा मंगलवार को की गई है। पार्टी द्वारा वार्ड क्र. 17 से देवनारायण चंद्राकर, वार्ड 21 से संजय सिंह, वार्ड 30 से विनीत ताम्रकार, वार्ड 31 से प्रशांत जोशी, वार्ड 38 से ममता कुशल जैन, वार्ड 45 से हेमा शर्मा, वार्ड 49 से आशुतोष दुबे को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।