रायपुर की युवती का मुंबई में कत्ल, एयर होस्टेस की ले रही थी ट्रेनिंग, फ्लैट में मिला संदिग्ध हालत में शव

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाली युवती का मुंबई में कत्ल होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यू राजेंद्र नगर की रहने वाली एक ट्रेनी एयर होस्टेस की मुंबई के पवई इलाके के एक फ्लैट में संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पवई पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस केस में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मर्डर की एंगल से जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नालावाड़े ने इस मामले की पुष्टि की है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई है। इस मामले में संदेह के आधार पर फ्लैट में काम करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि रूपाली ओगरे छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी पद पर पदस्थ अजीत ओगरे की भतीजी थी। जिन्होंने अब तक 60 नक्सलियों को एनकाउंटर में ठेर किया है।

रायपुर के राजेंद्र नगर एरिया की रहने वाली 23 साल की रूपल ओगरे का हाल ही में एयर होस्टेस के लिए सलेक्शन हुआ था। बताया जाता है कि वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब अंधेरी के उपनगर मरोल में एनजी कॉम्प्लेक्स में बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ फ्लैट में रहती थी। घटना के वक्त बहन और दोस्त विगत 8 दिनों से गांव गए थे। घटना के समय वह फ्लैट में अकेली थी।

Picsart 23 09 04 18 03 41 019

मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में लड़की की चाकू से गला रेतकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस पीड़ित लड़की के मोबाइल और फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

न्यू राजेंद्र नगर थाने के टीआई धुरंधर का कहना है घटना की जानकारी मिली है। ये घटना मुंबई में घटित होने से वहां की पुलिस इस केस की जांच कर रही है। इस संबंध में परिजन ने यहां पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया है।