Skip to main content

4thnation

शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में पी.पी.टी., नान- पी.पी.टी. एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ

दुर्ग, (छत्तीसगढ़)। उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में पी.पी.टी. व नान- पी.पी.टी. तथा लेटरल एंट्री के माध्यम से सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आबंटित संस्था में प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त 2023 से आरंभ होगी।

शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग के प्राचार्य से मिली जानकारी अनुसार प्रवेश के समय विद्यार्थी ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की प्रति, पीपीटी का स्कोर कार्ड (डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए), अंकसूची (दसवीं, बारहवीं, आई.टी.आई.) अनु. जनजाति/अनु. जाति/अ.पि.व. के लिए स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, अनु. जनजाति/अनु. जाति/अ.पि.व. के छात्र यदि शिक्षण शुल्क में छूट प्राप्त करना चाहते हैं तो सत्र 2022-23 का समस्त स्रोतों से पालक की आय प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, यदि कोई छात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक अथवा निःशक्तजन की सीट प्राप्त करता है तो उससे सम्बन्धित निर्धारित प्रपत्र में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र माइग्रेशन प्रमाण-पत्र, गेप सर्टिफिकेट (पढ़ाई के दौरान कोई व्यवधान उपस्थित हुआ हो), आधार कार्ड, बैंक पास बुक के प्रथम पेज की फोटो कापी, स्वयं का तीन पासपोर्ट साईज का रंगीन फोटो इत्यादि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे।