Skip to main content

4thnation

सांप का रेस्क्यू करने गए युवक को कोबरा ने डसा, घर पहुंचने की बाद हो गई मौत

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के एक स्नेक कैचर (सांप पकड़ने वाला) को सांप पकड़ना महंगा पड़ गया। सांप को पकड़ने के दौरान सांप ने स्ने कैचर को डस लिया। सांप काटने के बाद स्नैक कैचर को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा जा सका, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भिलाई के सूर्या मॉल के पास रहने वाला स्नैक कैचर हीरा जेवरा सिरसा कोबरा सांप को रेस्क्यू करने गया थे। हीरा ने कोबरा को रेस्क्यू करके एक डिब्बे में बंद कर दिया था। इसके बाद स्नेक कैचर हीरा ने सांप को डिब्बे से बाहर निकला दिया। कोबरा ने बाहर आते ही स्नैक कैचर हीरा को डस लिया। घटना के बाद हीरा को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया और वह सीधा घर वापस आ गया। स्नैक कैचर की घर ही में मौत हो गई।

ग्रामीण एएसपी अनंत साहू ने बताया कि कोबरा सांप रेस्क्यू करते समय स्नैक कैचर को सांप ने काटा लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।