Skip to main content

4thnation

बेटे ने पिता की फावड़ा मारकर की हत्या : पिता की दूसरी शादी और मां की बीमारी से नाराजगी बनी हत्या का कारण

भिलाई (छत्तीसगढ़)। जामुल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेटे ने अपने ही पिता को डंडे और फावड़े से सिर पर वारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जामुल के सुरडुंग गांव के चांदनी चौक में आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी दिनेश साहू और मृतक कबीर साहू के बीच परिवारिक कारणों से वाद विवाद हुआ और बेटे ने अपने पिता पर फावड़े और डंडे से सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि उसकी मां सरस्वती साहू लकवागस्त है। वह काफी बीमार रहती है। जब वो उसकी बहन छोटे थे तभी पिता कबीर साहू ने मां को छोड़कर दूसरी महिला चंद्रिका साहू से विवाह कर लिया था। इसके बाद वो अपनी दूसरी पत्नी के साथ शिवपुरी में रहने लगा।

सोमवार रात सरस्वती साहू की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इस पर दिनेश ने पिता को फोन करके बुलाया था। दोनों मिलकर उसे जामुल अस्पताल ले गए। वहां इलाज कराने के बाद वापस घर सुरडूंग आए। रात अधिक होने से कबीर पहली पत्नी के घर में ही सो गया था।

Picsart 23 08 01 14 17 42 528

मंगलवार सुबह 4 बजे कबीर और दिनेश उठे और चाय पी रहे थे। इसी दौरान दिनेश ने पिता को उसकी मां की इस हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया। इतना कहते ही कबीर और दिनेश में झगड़ा होने लगा। गुस्से में आकर दिनेश ने डंडे और फावड़े से पिता के सिर में कई वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।