Skip to main content

4thnation

एडिशनल जज दीपक तिवारी बने हाई कोर्ट के स्थायी जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा दिलाएंगे शपथ

रायपुर, (छत्तीसगढ़)। मुख्य न्यायाधीश शरमेश सिन्हा द्वारा न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है।

न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।

4thnation.com