Skip to main content

4thnation

भाई के हक पर डाका : कंपनी से किया बेदखल, मां के फर्जी दस्तखत कर निकाले करोड़ों रुपये, जुर्म दर्ज

रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर कोतवाली पुलिस ने एक कारोबारी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। करोड़ों की कंपनी के मालिक इस शख्स पर उसी के घर वालों से केस दर्ज करवाया है। मामला कंपनी में 1 करोड़ से ज्यादा की रकम की हेराफेरी का है।

कारोबारी ने फर्जी हस्ताक्षर से अपने रिश्तेदारों को कंपनी से हटाकर कंपनी के पैसों का निजी उपयोग कर लिया। कोतवाली थाने की पुलिस ने इस मामले में कारोबारी उमंग गोयल, और इसके परिजनों लक्ष्मी गोयल, अनुज गोयल पर 420, 409, 469, 471, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक टैगोर नगर के रहने वाले अभय गोयल (39 वर्ष) ने बीती रात थाने में शिकायत दी कि उमंग गोयल, लक्ष्मी गोयल और अनुज गोयल ने पारिवारिक कंपनी में गड़बड़ी की। शिकायतकर्ता अभय और उसकी पत्नी इस कंपनी में शेयर होल्डर थे। जनवरी से जुलाई के बीच उमंग ने शिकायतकर्ता की मां के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी के नाम पर लिए। शेयर होल्डर से अभय और उसकी पत्नी को हटा दिया। रकम का खुद इस्तेमाल कर लिया। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।