Skip to main content

4thnation

पीएम मोदी की सभा में शामिल होने आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन मौत, सीएम बघेल ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की सभा में शामिल होने कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही एक बस बिलासपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो बीजेपी कार्यकर्ता व बस चालक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुःख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के बेलतरा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अंबिकापुर से रायपुर शामिल होने जा रहे बस का सुबह पांच बजे नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से टकराकर जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा के पास सुबह 5 बजे के आसपास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई। जिससे बस में सवार 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत नाजुक है।

हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर तत्काल पहुंची। पुलिस ने घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्कालित उपचार हेतु भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर अपोलो में भर्ती कराया गया है।  ये हादसा इतना भीषण था कि बस का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के बीच ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई गई है।

Picsart 23 07 07 18 19 57 613

वहीं इस बस हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने मुआवजे की घोषणा करते हुए ट्वीट किया कि माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं।