4thnation

शराब घोटाला : ईडी ने कोर्ट में दाखिल की 13 हजार पन्नों की चार्जशीट, अनवर, त्रिलोक, त्रिपाठी को बताया मास्टर माइंड

रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने मंगलवार को रायपुर की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की। यह चार्जशीट प्रदेश में ईडी की ओर से उजागर किए गए शराब घोटाले के संबंध में थे। 13 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में लाई गई। एक बड़े से संदूक में दस्तावेज कोर्ट पहुंचे।

कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन और आबकारी विभाग में अधिकारी रह चुके ए पी त्रिपाठी को शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है। इन दस्तावेजों में बताया गया है कि इन लोगों ने मिलकर सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया।

Picsart 23 07 04 20 22 28 878

चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि इन रुपयों को कुछ राजनीतिक साझेदारों के साथ बांटा भी गया। 13000 पन्नों की चार्जशीट में कारोबारियों और अधिकारियों के बीच हुए वॉट्सऐप चैट से लेकर शराब घोटाले के सिंडिकेट के बीच कामकाज का ब्यौरा है।