अंतराष्ट्रीय योग दिवस : गृहमंत्री साहू के मुख्य आतिथ्य दुर्ग के पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय आयोजन

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। नवम अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मिनी स्टेडियम दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योगा का शुभारंभ मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा अधिकारियों/कर्मचारियों, नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

योग गुरु कल्पना के निर्देशन में सभी ने योग के विभिन्न आसान का अभ्यास किये। जिसमे ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी चालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, दंडासन, वक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उसथरसान, शशांक आसान, मकरासन, भुजंगासन, शवासन , कपालभाति एवं ध्यान आदि शामिल है।

Picsart 23 06 21 16 31 07 823

इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी न किसी रूप में हम योग करते आ रहे है। शरीर को स्वस्थ रखने योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग की युक्ति को हम सभी को सार्थक करना है। कार्यक्रम के अंत मे अपर कलेक्टर अरविंद एक्का द्वारा आभर प्रदर्शन के साथ कायर्क्रम का समापन हुआ।