Skip to main content

4thnation

पीएससी संग्राम : भाजयुमों राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने घेरा सीएम हाउस, कहा कराएंगे सीबीआई जांच

रायपुर (छत्तीसगढ़)। CG-PSC की भर्ती के मुद्दे पर राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को पीएससी संग्राम अभियान चलाया। जिसमें भाजयुमों के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बीजेपी के हजारों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड को तोड़कर सीएम हाउस का घेराव किया। इस बीच पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

तेजस्वी सूर्या ने कहा, 2023 में अगर प्रदेश में सरकार बनी तो CG-PSC भर्ती की CBI जांच कराएंगे। डॉ रमन सिंह ने मंच से कहा, कांग्रेस इन युवाओं को देख ले जो चिलचिलाती धूप में जमा हुए हैं। यह परिवर्तन का बड़ा संदेश है। सप्रे स्कूल के पास आयोजित सभा में भाजपा के तमाम बड़े नेता मंच पर दिखें। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव, नारायण चंदेल, तेजस्वी सूर्या, समेत कई बड़े नेताओं ने भाजयुमों के सदस्यों को संबोधित भी किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार और CGPSC की पारदर्शिता पर सवाल उठाया गया है।

Picsart 23 06 19 19 06 56 041

प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा, ये लड़ाई वोट के लिए नहीं है। सत्ता के लिए नहीं है। ये लड़ाई आपके भविष्य, स्वाभिमान, लाखों माता-पिता के सपनों, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान , युवाओं के सम्मान की है। PSC घोटाला करके कांग्रेस ने जो आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया उसके खिलाफ है। ये प्रदेश के भविष्य के खिलाफ से लड़ाई है। आपकी आवाज बुलंद करने मैं इस लड़ाई में शामिल हो रहा हूं आपके लिए।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा हम जवानों को जगाने आए हैं। जवानों का आंदोलन में योगदान होना चाहिए। कांग्रेस ने युवाओं को लूटने का काम किया है। शायराना अंदाज में उन्होंने कहा तुमने हमको ऐसे लूटा इस भरे बाजार में… कि चुनरी का रंग उड़ गया फागुन के त्योहार में।

तेजस्वी सूर्या ने कहा, युवा मोर्चा एक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आपके बीच आया है। मैंने कई प्रदेशों का दौरा किया है। हर प्रदेश में 1 पब्लिक सर्विस कमीशन होता है, और सभी जगह अभ्यर्थियों के चयन में पारदर्शिता का पालन किया जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में पिछले 3 से 4 साल से जिस प्रकार से पीएससी का सिलेक्शन हो रहा है इसको देख कर मैं बहुत विश्वास के साथ गंभीरता के साथ कह सकता हूं देश में सबसे करप्ट देश में सबसे भ्रष्ट और देश में सबसे घटिया पीएससी का कमीशन यदि कहीं है तो वह छत्तीसगढ़ में है। मैं वादा करता हूं अगली बार छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो सात बिंदुओं पर काम करेगी और पहले दिन ही सातों बिंदुओं के ऊपर भाजपा की सरकार कार्रवाई करेगी।