Skip to main content

4thnation

मनी लॉन्ड्रिंग : चार दिन की रिमांड पर अनवर ढेबर ईडी के हवाले, 9 घंटे पूछताछ के बाद मेयर ढेबर को छोड़ा

रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए अनवर ढेबर को चार दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया गया है। वहीं उनके भाई रायपुर मेयरम एजाज ढेबर से ईडी दफ्तर में 9 घंटे तक पूछताछ की गई। सुबह से उन्हें बुलाया गया था फिर रात करीब 9 बजे दफ्तर से जाने दिया गया। इस समय उनके समर्थक बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कुछ कारोबारी ने शराब से अवैध कमाई की और मनी लॉन्ड्रिंग की। इसी मामले की जांच चल रही है। ये प्रकरण पिछले साल सामने आए कोल मामले से अलग है।

मार्च में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ईडी की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया था। इसके बाद कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगने पर ईडी ने ढेबर को गिरफ्तार कर शनिवार की दोपहर रायपुर की अदालत में पेश किया गया था।

दूसरी ओर जैसे ही महिलाओं को महापौर एजाज ढेबर के ईडी दफ्तर में पहुंचने की सूचना मिली। सभी महिलाएं दफ्तर के बाहर पहुंच गईं। ये महिलाएं धरने पर बैठ गई। सभी महापौर एजाज ढेबर की समर्थक हैं। मंगलवार को भी जब ढेबर पूछताछ के लिए बुलाए गए तो इसी तरह से महिलाओं ने धरना दे दिया था। महिलाएं दफ्तर के बाहर नारेबाजी करती रही। अंदर ईडी के अधिकारी एजाज ढेबर से पूछताछ करते रहे। रात में एजाज ढेबर को जाने दिया गया।