ट्रिपलआईटी के छात्र अपने ज्ञान और प्रशिक्षण का उपयोग राज्य और देश के निर्माण में करें : सीएम बघेल

Picsart 23 04 24 16 24 11 214

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ट्रिपलआईटी नवा रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए ।उन्होंने कहा ट्रिपलआईटी सूचना प्रौद्योगिकी में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने ज्ञान और इस संस्थान से प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग राज्य और देश के निर्माण में करें। आप अपने कैरियर का निर्माण करें, दुनिया की सेवा करें, लेकिन आपके ध्यान में राष्ट्र और राज्य सर्वप्रथम होना चाहिए।

ट्रिपल आईटी नया रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा समारोह में शामिल हुए। बोर्ड चेयरमैन स्टीवन पिंटो ने समारोह की अध्यक्षता की। ट्रिपलआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की।

Picsart 23 04 24 16 24 46 722

विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विशेष अतिथि उद्योग मंत्री कवासी लखमा, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व डायरेक्टर जनरल और ब्रम्होस एयरोस्पेस नई दिल्ली के पूर्व सीईओ सुधीर मिश्रा ट्रिपलआईटी नव रायपुर में उपस्थित थे।