Skip to main content

4thnation

महंत के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी : भाजपा नेता धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार

कवर्धा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नेता पूर्व में पंडरिया जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता ने एक मंदिर के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्द लिखकर टिप्पणी की थी। इसके बाद मंदिर के महंत की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, गौरकापा आश्रम के महंत विवेक गिरी गोस्वामी के अनुयायी प्रदीप कुमार दुबे समेत अन्य लोगों ने 14 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि मुंगेली के चिल्फी निवासी प्रज्ञेश तिवारी लगातार सोशल मीडिया पर गौरकापा आश्रम के महंत के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। लगातार प्रचार प्रसार करते हुए महंत और मंदिर की छवि खराब कर रहा है। पोस्ट को प्रचारित कर अनुयायियों के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।