Skip to main content

4thnation

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से सीएम बघेल ने की भेंट, लिया प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद

Picsart 23 04 18 19 35 46 548 1

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) अजीत राजपूत। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला अन्तर्गत ग्राम सलधा में आयोजित पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से भेंटकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला युगल किशोर उर्वशा एवं अधिकारी/कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सवा लाख शिवलिंगों की होगी प्रतिष्ठा, बनेगा एशिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर
बता दें कि ग्राम सलधा में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का शिव महापुराण कथा किया जा रहा है। ग्राम सलधा बेमेतरा से 17 किलोमीटर की दूरी पर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित है, जहां पर सपाद लक्षेश्वर धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इस भव्य मंदिर में सवा लाख शिवलिंग की प्रतिष्ठा की जाएगी। यह मंदिर एशिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर होगा।