Skip to main content

4thnation

राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से हमारे अन्नदाता हुए खुशहाल : विधायक आशीष छाबड़ा

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) अजीत राजपूत। ग्राम पंचायत हसदा में किसान कुटीर लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल में मुख्यअतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि हमारे अन्नदाताओं की खुशहाली का ध्यान रखना सरकार का कर्तव्य है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मूल मंत्र को साकार करते हुए किसान हितैषी कई योजनाओं को क्रियान्वित किया है, जिससे हमारे अन्नदाता खुशहाल है।

कार्यक्रम में भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर फीता काट 13.11 लाख रुपए की राशि से निर्मित किसान कुटीर भवन का लोकार्पण किया गया। विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते रहते कहा कि किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, किसान भाई कड़ी धूप में तपस्या कर, हर परिवार के थाली में अन्न मुहैया कराता है, ऐसे अन्नदाता किसान भाईयों के हितों का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है सरकार ने सहकारी समिति के अंतर्गत किसानों की सुविधा के लिए किसान कुटीर भवन का निर्माण कराया गया है, ताकि यहां आने वाले किसान भाईयों को विश्राम, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि किसान भाई आसानी से अपनी उपज बेच सके।

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार हितकारी निर्णय ले रहे हैं, इसी कड़ी में किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया है। किसानों को अब समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान बेचने की सुविधा मिलेगी,पहले धान बेचने की सीमा प्रति एकड़ 15 क्विंटल प्रति एकड़ थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में लिए इस निर्णय से प्रदेश के किसान साथी उत्साहित है,किसानों द्वारा मेहनत से उपजाए दाने दाने की पूरी किमत देने वाले इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है,20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी होने से किसानों के जेब में अधिक पैसा पहुंचेगा जिससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही आने वाले समय में धान का समर्थन मूल्य 2800 रुपए प्रति क्विंटल से सरकार द्वारा खरीदी करेगी,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने जा रही है।

किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश के किसानों में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। प्रदेश में भूपेश सरकार जब से छतीसगढ में आईं है तब से गांव, गरीब, किसान खुशहाल है,सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के लोगों का विकास करना है।
प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी ख़रीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है।

इस अवसर पर बंसी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, रामेस्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला,हिरा देवालाल वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, रासबीहारी कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, विनोद परगनिया अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति हसदा ने भी सभा को संबोधित किया। साथ में प्रवीण शर्मा पूर्व सरपंच,नेतराम निषाद अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सिलघट, चंद्रवीजय धीवर,आशीष परगनिया अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति गोडगिरी,शिवा चंद्रवंशी अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति भिभौरी, रामस्वरूप नायक अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति गुधेली,ईश्वर सिन्हा सेवा सहकारी समिति सोढ़,युवराज साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति पतोरा,अजय ठाकुर,कुशाल नायक,कृष्णा चर्तुवेदी,मदन सिन्हा,मेघनाथ निर्मलकर, रूपेद्र गवेल,बबली सोनवानी,लोकनाथ साहू,देवा गर्ग,सलीम खान,तुलाराम पाल,देवलाल सिन्हा,सेवाराम साहू, गोवर्धन साहू,राजेश परगनिया,राजू साहू,अर्पित परगनिया, राजकुमार सेन, गुड्डू सेन गोविंदा राजपूत,शुभांग परगनिया, डीगेश साहू,उमाकांत साहू साहु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी/किसान साथी रहे उपस्थित।