Skip to main content

4thnation

घर में सो रही विवाहिता से बद्नीयति, पुलिस ने दर्ज किया जुर्म

घर में सो रही विवाहिता शनिवार की तडके बद्नीयति की शिकार हो गई। युवक ने घर में उसकर उसके साथ बुरी नीयत से शारीरिक छेडखानी कर दी थी। विवाहिता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दफा 452, 354 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

coach ki harkat

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी राजीव नगर निवासी मनोज यादव सबेरे पेपर बांटने का कार्य करता है। शनिवार लगभग 4 बजे आरोपी एक विवाहित युवती के घर में घुस गया और सो रही विवाहिता के साथ शारीरिक छेडख़ानी करने लगा। नींद खुलने पर विवाहित द्वारा विरोध किए जाने और चिल्लाने का प्रयास किए जाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया था। इसी दौरान विवाहिता की सास कमरे में आ गई। जिसके आरोपी आरोपी माफी मांगते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी पीडि़ता ने पति को काम से वापस लौटने पर दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।