Skip to main content

4thnation

यादव जितने जातिवादी,उतने ही राष्ट्रवादी : केशव मौर्य

कानपुर। ओबीसी मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि सपा के कुछ करीबी यादव ही उन्हे वोट देंगे। लेकिन यादव जितने जातिवादी हैं, उतने राष्ट्रवादी भी हैं। ज्यादातर यादव भाजपा को वोट देंगे।

रविवार को कानपुर में ओबीसी मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक थी।मीडिया से बात करते हुए, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद,राज्यसभा और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य केएल लक्ष्मण, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप, परिवहन मंत्री दया शकंर, केंद्र सरकार में बीएल वर्मा सहित सभी मोर्चे के पदाधिकारी शिरकत कर रहे हैं।ओबीसी मोर्चे की कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा, एक ही परिवार को पहले ओबीसी का प्रतिनित्व करने वाला माना जाता था। अखिलेश यादव पहले भी ओबीसी के नेता नहीं थे, और कभी नही हो सकते हैं। अखिलेश यादव सिर्फ एक परिवार के नेता हैं.यूपी में ओबीसी 54 फीसदी हैं। ओबीसी का एक-एक मतदाता भाजपा के साथ है।