Skip to main content

4thnation

महिला की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या,

नालंदा । बिहार के नालंदा जिले में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां खेत में शव के कई टुकड़े मिले हैं। थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदपुर गांव मे शव के कई टुकड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मचा है।

सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के जवानों और डॉग स्क्वायड की मदद से शव के करीब 6 हिस्सों को अब तक बरामद किया गया है। शव के बाकी टुकड़ों की तलाश जारी है। शव के टुकड़े गांव की एक लापता महिला के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अभी शव की पहचान से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट के बाद ही शव किसका है इसका पता लगाया जा सकेगा।ग्रामीणों का कहना है,कि यह शव गांव की नीतीश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी का है। संगीता पिछले 13 मार्च से लापता है । आज ग्रामीण गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े मानव अंग पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।लापता महिला के बेटे प्रिंस और प्रियांशु के अनुसार उसके पापा ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी मां की हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके सामने ही शव को कई टुकड़ों में काटकर बोरे में बंद कर कहीं लेजाकर फेंक दिया।बच्चों के अनुसार, पिता अक्सर नशे में आकर मारपीट किया करता था। पत्नी को ससुराल से पैसे लाने के लिए बार-बार प्रताड़ित करता था। घटना के बाद से ही पिता फरार है।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.