4thnation

बड़े काम का है आपका PF खाता….

पीएफ अकाउंट किसी भी कर्मचारी के लिए निवेश का एक बेहद महत्वपूर्ण सोर्स होता है। इसमें कोई भी हर महीने योगदान देकर बड़ी बचत कर सकता है और सरकार की ओर से भी इस पर हर साल पीएफ धारक को ब्याज दी जाती है। पीएफ अकाउंट की देखरेख करने वाली संस्था ईपीएफओ की ओर से कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने की भी सुविधा दी जाती है। आप इससे शिक्षा से लेकर शादी तक के लिए पैसे निकाल सकते हैं।

शादी के लिए ईपीएफ खाते से निकासीईपीएफओ की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि कोई भी सदस्य अपनी, पुत्र/ पुत्री या फिर भाई/बहन की शादी के लिए आसानी से पैसा निकाल सकता है। निकासी की राशि ब्याज सहित कुल अंशदान से 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं, जिनका पालन राशि निकालने वाले सदस्यों को करना जरूरी है। ईपीएफओ में कम से कम आपकी सात वर्ष की सदस्यता होनी चाहिए। इससे पहले आपने विवाह और शिक्षा के लिए तीन से अधिक निकासी नहीं की होनी चाहिए।