Skip to main content

4thnation

सायकल से कर रहे थे सागौन की तस्करी, एक धराया, 4 फरार

वन विभाग द्वारा जंगल से सागौन के पेड़ों को काट कर उनकी सायकल से तस्करी किए जाने का खुलासा किया है। विभाग की टीम ने सर्चिंग के दौरान सागौन की तस्करी करने के मामले को पकड़ा। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लियागया है। वहीं पांच सायकलों पर लदी 50 हजार रु. की कींमत की सागौन जब्त की गई है।

van bibhag

रायपुर (छत्तीसगढ़)। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण तथा अवैध कटाई की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विशेष कर उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के ओड़ीसा राज्य की सीमा क्षेत्र में वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा रात्रि में भी गश्त लगाकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान 22 अक्टूबर को टायगर रिजर्व के रात्रि गश्त दल द्वारा इन्दागांव रेंज में मौके पर ही लगभग 50 हजार रूपए मूल्य की सागौन लकड़ी का अवैध कटाई कर सायकल से परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसमें अन्य 4 लोंगो की खोजबीन जारी है।
सागौन वृक्ष की अवैध कटाई कर परिवहन कर रहे पकड़ा गया व्यक्ति ओडि़सा राज्य का है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक एच.एल. रात्रे ने बताया कि टायगर रिजर्व के अंतर्गत सभी 8 रेंजों में निगरानी दल का गठन किया गया है। इनके द्वारा वन क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अतिक्रमण तथा अवैध कटाई की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।