Skip to main content

4thnation

नाबालिग को ले गया घूमाने, बनाए संबंध, सप्ताह भर बाद पुलिस की सपड़ में आया आरोपी, गया जेल

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर उसे घुमाने ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी युवक लगभग एक सप्ताह के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ 363, 366, 376 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है।

07 06 2017 hathkadi pat s

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। लगभग एक सप्ताह पहले फाइल लेने के बहाने घर से निकली नाबालिग लापता हो गई थी। इस मामले की शिकायत उसके परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस दफा 363 का जुर्म दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही थी। इसी दरम्यानी लापता नाबालिग स्वयं ही दूसरे दिन वापस आ गई थी। नाबालिग ने जानकारी दी की उसे डोंगरगढ़ निवासी विक्की उर्फ आकाश सांडिल्य (22 वर्ष) घुमाने के लिए नगपुरा ले गया था। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह उसे अपने डोंगरगढ़ स्थित घर ले गया। जहां से विक्की की मां समझाइश देकर नाबालिग को दुर्ग लेकर आई थी और उसके परिजनों के हवाले किया था। नाबालिग के चिकित्सकीय परीक्षण में उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने दफा 363, 366, 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विक्की की पतासाजी प्रारंभ की थी। लगभग सप्ताहभर बाद वह सुपेला में पुलिस की गिरफ्त में आया। आरोपी ने बताया कि वह फोटोग्राफी का काम करता है और अपने दोस्त के यहां आने जाने के दौरान उसकी नाबालिग से परिचय हुआ था।