Skip to main content

4thnation

घर में बलात प्रवेश कर पीड़िता से की छेड़छाड़, शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा आरोपी को

घर में बलात प्रवेश कर पीड़िता से की छेड़छाड़, शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा आरोपी को

दुर्ग  । थाना मोहन नगर पुलिस ने चंद घण्टे में छेडछाड का आरोपी सन्नी थापा को गिरफ्तार कर लिया है । पीडिता को बेईज्जत करने की नियत से घर अंदर घुसकर छेड़छाड की थी। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बैंकर वैभव रमण लाल (भा.पु.से.) ने बताया कि बढ़ते महिला संबंधित गंभीर अपराधो पर अंकुश लगाने लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 1 फरवरी को प्रार्थिया / पीडिता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी सन्नी थापा द्वारा पीडिता के घर अंदर जबरदस्ती घुसकर बेईज्जत करने की नियत से हांथ बाह को पकडकर छेडछाड़ किया है । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 58 / 2023 धारा 456, 354 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। थाने से टीम बनाकर आरोपी सन्नी थापा पिता स्व. मोहन थापा उम्र 29 साल साकिन अटल आवास उरला ब्लाक नंबर 57 दुर्ग, पतासाजी कर आज उरला से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के उप निरीक्षक उमा ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख एवं नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रही ।