Skip to main content

4thnation

विश्व ब्राह्मण महासभा ने बसंत पंचमी पर्व पर की मां सरस्वती की आराधना, संविधान रक्षा का संकल्प ले निकाली तिरंगा रैली

भिलाई नगर  । बसंत पंचमी का आयोजन ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा परशुराम भवन में किया गया। विश्व ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने समाज के सभी संगठनों के साथ मिलकर अपने सामाजिक भवन में ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा और सविधान दिवस के उपलक्ष्य में झंडा वंदन किया। सर्वप्रथम पंडित संजय शर्मा द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्र उपचार से मां सरस्वती का पूजन कराया गया। सभी ने मिलकर देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना, आरती की उसके पश्चात सभी ने देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत होकर विश्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बसंत शर्मा के साथ झंडा वदंन किया। राष्ट्रीय गीत जन गण मण और भारत माता की जय से परशुराम भवन गूँज उठा। सभी ने एक दूसरे को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुये राष्ट्र और संविधान की रक्षा की शपथ ली। समाज की महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय एकता हेतु तिरंगा वाहन रैली शिवनाथ नदी मार्ग पर निकाली गई। कार्यक्रम के अवसर पर विश्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बसंत शर्मा, श्याम शर्मा, मनीष मिश्रा, मोनू शर्मा, नवल शर्मा , रवि पाठक, शुभांश पुरोहित, झलक शर्मा , विश्व ब्राह्मण महासभा की अध्यक्षा किरण शर्मा, विप्र ब्राह्मण संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु शर्मा, विप्र मंडल दुर्ग प्रकोष्ठ की अध्यक्षा अन्नपूर्णा फूलबाज ,क्षमा शर्मा, गायत्री शर्मा, रश्मि पुरोहित ,सारिका शर्मा, प्रेमलता शर्मा, अंजलि फूलबाज, रेखा फूलबाज, कविता जोशी, निर्मला शर्मा ,सारिका मिसर,उपस्थित रहे।