Skip to main content

4thnation

केरल में कांग्रेस के पोस्टर पर फिर नजर आए वीर सावरकर

केरल के कसारगोड जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीके फैजल ने फेसबुक पर गणतंत्र दिवस की शुभकमानाएं देते हुए एक पोस्टर साझा किया जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के साथ हिंदू विचारक वीडी सावरकर की भी तस्वीर है। इस पोस्टर को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फैजल का ही विरोध शुरू कर दिया।विरोध बढ़ने के बाद फैजल ने फेसबुक पोस्ट को हटा दिया। फैजल ने शुक्रवार को कहा, मेरा फेसबुक अकाउंट मेरा स्टाफ चलाता है। हमने गलती को सुधार लिया है। कांग्रेस पार्टी को सावरकर जैसे लोगों का प्रचार करने की कतई जरूरत नहीं है। पोस्टर तैयार करने वाले डिजाइनर से गलती हुई है, और यह पोस्ट वायरल हो गई।