Skip to main content

4thnation

सस्टेनेबल फैशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने बीआईटी दुर्ग ने किया हल्ट प्राइज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग इस साल चौथी बार हल्ट प्राइज कॉम्पिटिशन का आयोजन कर रहा है। जिसका उद्देश्य “सस्टेनेबल फैशन इंडस्ट्री” को आगे बढ़ाना है। पिछले 3 वर्षों से बीआईटी दुर्ग सफलतापूर्वक हल्ट प्राइज प्रतियोगिता को आयोजित कर रहा है| जिसने छत्तीसगढ़ के हर घर के बच्चों में एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप की ऊर्जा लाई है। हल्ट प्राइज के माध्यम से बीआईटी डी टीम ने अपने कौशल को एक बार फिर दिखाया।

टीम द्वारा 20 जनवरी को एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया “Eco Bana’s Drill” जो सफलतापूर्वक सपंन्न हुआ। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में बीआईटी दुर्ग की उप-प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा शर्मा, कॉलेज की प्राध्यापिका और हल्ट प्राइज बीआईटी की प्रोफेसर इंचार्ज मीनल शाह मडैम उपस्थित थे।

कार्यक्रम में हल्ट प्राइज़ प्रतियोगिता 2022 के विजेता केन्या देश के निवासी ब्रायन एनडुंगू, कीली मुथोनी कार्यक्रर्यम के अतंरराष्ट्रीय अतिथि थे। उन्होंने अपने प्रभावशाली शब्दों से बच्चों में ऊर्जा प्रवाहित की, उनको स्टार्ट अप से संबंधित सचूना दी। उसी के साथ विजयताओं नेअपनी हल्ट प्राइज की यात्रा के अनभुव भी बच्चों के साथ साझा किए।

इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के दर्शक भी जुड़े थे। सुक्कुर आईबीए यूनिवर्सिटी के कैम्पस डायरेक्ट शुजात हुसनै साकी ने अपने शब्दों से प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। डॉ. मनीषा शर्मा मडैम ने अथितियों का अभि वादन किया और हल्ट प्राइज बीआईटीडी टीम को कार्यक्रम के अति उत्कृष्ट आयोजन के लिए सराहा। प्रोफ़ेसर इंचार्ज मीनल शाह मडैम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।