टी-20 विश्व कप : बीसीसीआई ने की महिला टीम की घोषणा, हरमनप्रीत कौर सम्हालेंगी कप्तान की बागडोर

Picsart 22 12 28 22 03 49 726

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान बुधवार (28 दिसंबर) को कर दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टी20 विश्व कप का आयोजन 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होगा। साथ ही जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए भी टीम का एलान हुआ है।

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अपना पहला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेलेगी। ग्रुप-2 में टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड है। ग्रुप की शीर्ष दो टीममें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केपटाउन में 26 फरवरी को खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया तीन देशों की ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेगी। इसकी शुरुआत 19 जनवरी से होगी। इसमें भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा लेंगी।
ट्राई-सीरीज के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, सब्बिनेनी मेघना, स्नेह राणा, शिखा पांडे।

आईसीसी महिला  टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर (फिटनेस पर निर्भर), राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।
रिजर्व खिलाड़ी: सब्बिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह।
पूजा वस्त्राकर को विश्व कप टीम में रखा गया है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। अगर पूजा अपनी फिटनेस नहीं साबित कर पाती हैं तो उनकी जगह मेघना सिंह को मौका दिया जा सकता है।