Skip to main content

4thnation

फर्जी पासपोर्ट के सहारे 2008 से कर रहा था हांगकांग की यात्रा, दिल्ली में धराया

फर्जी पासपोर्ट के जरिए हांगकांग की यात्रा करने वाला वृद्ध नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। तैनात अधिकारियों ने हांगकांग से वापसी पर आव्रजन निकासी के दौरान उसे अपने कब्जे में लिया। मूल रुप से पंजाब के रहने वाले अधेड ने पूछताछ में बताया कि वह 2008 से इस फर्जी पासपोर्ट के जरिए हांगकांग की यात्रा कर रहा था। वहीं एक युवक को भी वृद्ध के वेश में न्यूयार्क के लिए उडान भरने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है।

fack passport 3

नई दिल्ली। फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से हांगकांग और हांगकांग से भारत वापसी करने वालें यात्री को नई दिल्ली के हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। पंजाब के मोगा जिले के गुरदीप सिंह (68 वर्ष) को गुरुवार को आव्रजन अधिकारी द्वारा आव्रजन मंजूरी के समय उनके पासपोर्ट पर गलत जानकारी होने का संदेह के आधार पर पकड़ा। पासपोर्ट के फर्जी होने की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके द्वारा करनैल सिंह नाम के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था, जिस पर उसकी अपनी तस्वीर थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पूछताछ में गुरदीप ने खुलासा किया कि वह पहली बार 1995 में स्वयं के वीजा पर हांगकांग गया था, और तब से वह हांगकांग का नियमित यात्री है। इसके बाद उसने 2006 में एक एजेंट से संपर्क कर करनैल सिंह के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया और उस पर अपनी तस्वीर लगा दी। जिसके बाद गुरदीप 2008 से करनैल सिंह के नाम से बने फर्जी पासपोर्ट व पहचान का उपयोग कर हांगकांग की यात्रा कर रहा था। दिलचस्प यह है कि उसने नकली नाम के साथ हांगकांग का एक स्थायी पहचान पत्र भी हासिल कर लिया था।

वृद्ध बन न्यूयार्क जाने के प्रयास में पकड़ाया युवक

fake passport man

इससे पहले रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक 32 साल के युवक जयेश पटेल को फर्जी पासपोर्ट का उपयोग कर न्यूयार्क जाने का प्रयास करते गिरफ्तार किया था। युवक ने स्वयं को निर्वस्त्र कर कथित रुप से 81 वर्षीय वृद्ध अमरिक सिंह का रुप धरा था। उसने बाल और दाढ़ी रंग कर सफेद कर ली थी। रविवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क जाने के लिए उड़ान भरने के लिए व्हीलचेयर पर पहुंचा था। इसी दौरान की गई जांच में खुलासा हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।