जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को किया रेखांकित, विधायक ने किया शुभारंभ

Picsart 22 12 17 18 30 17 663

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जनसंपर्क विभाग की संभागस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन दुर्ग शहर के राजेंद्र पार्क में हुआ। प्रदर्शनी में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की उपलब्धि का जिक्र है। विधायक अरुण वोरा ने इसका शुभारंभ किया। विधायक ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने बीते चार सालों में ऐसी योजनाएं लाई हैं जिसके माध्यम से आम जनता के जीवन में बेहतरी आई है।

उन्होंने बताया कि सोलह हजार करोड़ रुपए की राशि किसानों को बीते चार सालों में न्याय योजनाओं के माध्यम से दी गई है। भूमिहीन किसान योजना के माध्यम से भूमहीन किसानों को भी राशि दी गई है। इंग्लिश मीडियम में बच्चे पढ़ सकें, इसके लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल आरंभ किये गये हैं। ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से तेजी से औद्योगिक विकास हुआ है।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने वनोपज संग्राहकों के लिए भी बड़ा काम किया। 65 लघु वनोपजों की सरकार खरीदी कर रही है। इनके प्रसंस्करण के लिए केंद्र आरंभ किये गये हैं। यह बहुत अच्छा काम है। इस मौके पर प्रदर्शनी में शासन की उपलब्धियां भी वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाई गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, ज्वाइंट कलेक्टर गोकुल रावटे भी मौजूद रहे।