Skip to main content

4thnation

बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्रों में रोजगार के लिए प्लेसमेंट कैंप 23 नवंबर को

गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़)। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 23 नवंबर को किया जा रहा है। यह शिविर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, संयुक्त जिला कार्यालय भवन टीकरकला में सबेरे 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा।

प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में सुख किसान बायो प्लांटेक प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर एवं बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के 32 पदों पर भर्ती किया जाना है। इसके लिए 12 वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्रों के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते है।