Skip to main content

4thnation

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राज्योत्सव स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस वर्ष 1 से 3 नवंबर तक भव्य एवं गरिमामय राज्य अलंकरण समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

संस्कृति मंत्री भगत ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।