Skip to main content

4thnation

पिता ही कर रहा था बेटी से गंदी हरकत, परिजनों ने पहुंचाया जेल

एक पिता अपनी मासूम बेटी को लगातार हवस का शिकार बनाता रहा। इस घृणित कृत्य की मां को जानकारी हुई, लोक-लाज के भय से मां चुप रही और नाबालिग को मामा के यहां भेज दिया। लगभग 3 साल बाद रक्षा बंधन पर पीडि़ता मामा के साथ अपने घर आई। विवाद होने पर मामला सार्वजनिक हुआ और पुलिस के पास पहुंचा है।

cover 55672

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। अपनी पुत्री को हवस का शिकार बनाने का यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी नाबालिग पुत्री से वर्ष 2014 में शारीरिक संबंध बनाना प्रारंभ कर दिया था। शुरु में मासूम अपने साथ पिता द्वारा किए जाने वालें कृत्य को समझ नहीं पाई। समझ आने पर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जानकारी मिलने पर मां लोक-लाज के भय से चुप रही और नाबालिक के 10 वीं पास करने के बाद उसे अपने मामा के गांव भेज दिया। लगभग 3 वर्ष बाद युवती मां के बुलावें पर राखी पर्व मनाने अपने घर आई थी। उसके वापस मामा के घर जाने का विरोध करना आरोपी ने प्रारंभ कर दिया। पिता द्वारा मामा से विवाद किए जाने पर युवती ने पिता द्वारा उसके साथ किए गए कृत्य की जानकारी दी। मामला सार्वजनिक हो गया और पुलिस के पास पहुंचा। पुलगांव पुलिस ने आरोपी कलयुगी पिता के खिलाफ दफा 376, 376 (2)(एम), 376 (च) तथा पाक्सों एक्ट के तहत अपराध कायम कर उसे जेल भेज दिया है।