शारदीय नवरात्रि : श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Picsart 22 09 19 19 49 09 803

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर्व बड़ी धूमधाम से मनाने जा रही हैं। इसी कड़ी में समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि समिति का इस धार्मिक आयोजन का यह 55 वां वर्ष है और प्रति वर्ष यहां स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा प्रतिमा व सजावट पूरे छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है।

आयोजन को सफल बनाने आज समिति ने आपने कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ संरक्षकों सलाहकार सदस्यों पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में गंजपारा गंज मंडी प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से कमल नारायण रूंगटा, महेंद्र सेक्सरिया, संतोष रूंगटा, संजय रुंगटा, चतुर्भुज राठी, राधेश्याम शर्मा, कृष्ण कुमार दुबे, कैलाश रूंगटा, किशोर जैन, किशोर रूंगटा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।