Skip to main content

4thnation

नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का शुभारंभ, सीएम ने किया 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए के कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री  ने नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शुभारंभ अवसर पर 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपएके  कार्य का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण- जिला शुभारंभ कार्यक्रम मोहला में 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रूपए की सामग्री का वितरण किया।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज  मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए के 54 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 52 करोड़ 16 लाख 8 हजार रूपए के 42 कार्यों का भूमि पूजन एवं 54 करोड़ 11 लाख 87 हजार रूपए के 12 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया।