मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को दी झुमका आईलैंड की सौगात, बोट राइड कर ‘आई लव कोरिया’ लोगो का किया उद्घाटन

Picsart 22 07 03 20 35 36 100

रायपुर (छत्तीसगढ़)। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने ‘झुमका आइलैंड’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बोट राइड कर झुमका जलाशय के बीचों-बीच पहुंचे। यहां उन्होंने आइलैंड पर बने ‘आई लव कोरिया’ के लोगो का उद्घाटन किया।
झुमका आइलैंड से मुख्यमंत्री ने कोरिया टूरिज्म की वेबसाइट भी लॉन्च की। दरअसल, मुख्यमंत्री आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत पटना ग्राम पहुंचे थे। वे यहां दोपहर के खाने के लिए पटना निवासी आदिवासी किसान अनिरुद्ध प्रताप सिंह के घर पहुंचे।

Picsart 22 07 03 20 34 42 252

उनकी माताजी राधादेवी और परिवार के सदस्यों ने अक्षत तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवानी की। यहां मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रूप से सरई पान के दोने और पत्तल में भोजन किया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें खाने में मुनगा भाजी, सरसों भाजी, लकड़ा की चटनी, उड़द बड़ा, पुआ, इढ़र, चौसेला और पताल की चटनी परोसी।
राधादेवी ने मुख्यमंत्री के आगमन की ख़ुशी को बयां करते हुए कहा कि “हमर बर अब्बड़ खुशी के दिन है जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे”। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हाल जाना और सभी को उपहार भी भेंट किया।