जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री

Picsart 22 06 26 20 33 37 156

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर में नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके आग्रह पर गोल भी दागा। उन्होने यहां 3- 2 से जीत दर्ज करने वाली विजेता टीम कुनकुरी एवं उपविजेता टीम बगीचा के हॉकी खिलाड़ियों को विजय कप प्रदान किया।

Picsart 22 06 26 20 34 45 506

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जशपुर एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पेनाल्टी शूट करते हुए अपने शूट को गोल में बदला। मुख्यमंत्री के पेनाल्टी शूट को गोलकीपर विमल टोप्पो रोकने में नाकाम रहे। मुख्यमंत्री ने कुनकुरी टीम के गोलकीपर टोप्पो को पास बुलाकर उनके साथ फोटो खिंचाई और उनसे मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा- जानबूझकर कर तो गोल होने दिए, मुख्यमंत्री की बात सुन ठहाके गूंज उठे |