4thnation

सरकार ने बनाई किसान बच्चों श्रमिकों सबके लिए योजनाएं, आप क्रियान्वयन की दे जानकारी : मुख्यमंत्री

Picsart 22 06 03 19 29 51 483

रायपुर (छत्तीसगढ़)। दुर्गकोंदल भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसान, बच्चों, श्रमिकों सबके लिए को योजनाएं बनाई हैं। मैं यहां उनकी हक़ीक़त जानने आया हूँ। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं
इस दौरान मिरवाहि निवासी संकरा बाई ने 10 साल से राशन कार्ड नहीं बन पाने की शिकायत की। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल इसकी जांच करवाकर राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

जियागाँव निवासी सदाराम ने बताया कि उन्हें 2 एकड़ में पट्टा मिला है। वह कुटकी, माँड़ींया, कुलथी की बोआई करते हैं।
सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य देववती ने बताया कि वे सभी सदस्य गौठान में खाद बनाते हैं। तीन साल से काम कर रहे हैं। उनका समूह सब्ज़ी और बकरी पालन भी करते हैं। उसने बताया कि उसके समूह ने 2 लाख की सब्ज़ी और 2 लाख 14 हजार का वर्मी खाद बेचा है।
ग्रामीणों की जागरूकता को सराहा
इस दौरान दुर्गकोंदल  में 13 साल से खुले स्कूल का भवन नहीं होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने सर्वे कराकर जानकारी लेने एवं जल्द ही भवन निर्माण करवाने की बात कही है, उन्होंने जानकारी देने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद भी दिया।
स्थानीय किसान धरम सिंह नरेटी ने बताया कि उसका एक लाख 13 हज़ार का क़र्ज़ा माफ़ हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीण से पूछा कि जाति प्रमाणपत्र बना की नहीं, रामदेव ने मुख्यमंत्री को बताया की उनका जाति प्रमाणपत्र हल्बा जाति का नहीं बन पाया है, पुराना रिकार्ड नहीं मिलने की वजह से हमारे दो बच्चों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि दस्तावेज ना हो तो ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित करने से जाति प्रमाण पत्र बन जाएगा।
ग्राम मेड़ो निवासी किसान गणेशराम ने बताया कि पुलिया बनने के बाद भी अधिग्रहित जमीन पर मुआवज़ा नहीं मिला है, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हुआ है, जिसमें मुआवजे का प्रावधान नहीं है। किसान की समस्या का निराकरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जमीन के बदले जमीन मुहैया कराने का निर्देश दिया।