Skip to main content

4thnation

आर्थिक तंगी से जूझ रही गोल्ड मेडलिस्ट तलवार बाज मोनिका ने मांगी कलेक्टर से आर्थिक सहायता राशि

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 52 नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों के संबंध में कलेक्टर को आवेदन दिए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सहानुभुति पूर्वक नागरिकों की समयाओं को सुना। एशियाई गेम में प्रतिनिधित्व कर चुकी तलवार बाजी की खिलाड़ी मोनिका साहू ने खेल के क्षेत्र में तैयारी करने के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने संबंधी आवेदन प्रेषित किया है।

उन्होंने बताया कि वह तलवार बाजी खेल में छत्तीसगढ़ स्तर पर गोल्ड व सिल्वर पदक जीत चुकी है। अभी वर्तमान में राज्य की ओर से सीनियर नेशनल के लिए चयन हुआ है। जिसका आयोजन 13 मार्च से 16 मार्च तक अमृतसर (पंजाब) में होने जा रहा है। उक्त आयोजन में भाग लेने के लिए स्वयं को खर्च की राशि वहन करना है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह आयोजन में सम्मिलित होने में समर्थ नहीं है। इसके लिए उन्होंने आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने की मांग की है।
इसी प्रकार जनदर्शन कार्यक्रम में शनिचरी बाजार के बाजू में अवैध निर्माण की शिकायत यहां के रहवासियों ने किया है। इसी तरह राम नगर सुपेला भिलाई के आवेदक ने अपनी निजी भूमि पर अवैध कब्जा कर बहुमंजिला इमारत निर्माण किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि फर्जी तरीके से भवन अनुज्ञा जारी करा कर अपने नाम पर भवन निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने अपनी भूमि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की शीघ्र निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। जनदर्शन में आज 52 आवेदन आए, इनमें से नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदन भी आए। जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को इनके निदान के निर्देश भी दिए। उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।