Skip to main content

4thnation

फायरिंग के बाद असदुद्दीन ओवैसी को मिली जेड सुरक्षा, दो आरोपी गिरफ्तार, हमला करने वाले भाजपा समर्थक

Picsart 22 02 04 13 29 31 903

नई दिल्ली। यूपी के हापुड़ में हमले के बाद गृह मंत्रालय ने असदुद्दीन ओवैसी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। अब ओवैसी के सुरक्षा घेरे में सीआरपीएफ के जवान रहेंगे। जिनमें 4 से 6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मियों समेत 22 जवान तैनात रहेंगे। वहीं ओवैसी पर हमला करने वाले शुभम और सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि सांसद के धर्म विरोधी भड़काऊ भाषणों और 2013-14 के दौरान अयोध्या के राम मंदिर को लेकर ओवैसी की टिप्पणी से आहत होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार हापुड़ जिले में डेरा डाले हुए हैं।
बता दें कि ओवैसी मेरठ और किठौर में पदयात्रा करने के बाद 3 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे एनएच 24 से दिल्ली लौट रहे थे। हापुड़ जिले में पिलखुवा थाना क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहले से खड़े दो युवकों ने ओवैसी की कार पर फायरिंग कर दी। उनकी कार में तीन गोलियां लगीं। ओवैसी बाल-बाल बच गए।
इस मामले में थाना बादलपुर (ग्रेटर नोएडा) दुरियाई के रहने वाले सचिन और थाना नकुड़ (सहारनपुर) गांव सापला बेगमपुर के रहने वाले को शुभम गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक-एक अवैध पिस्टल व ऑल्टो कार बरामद की गई है। इस मामले में ओवैसी के प्रतिनिधि यामीन ने थाना थाना पिलखुवा में जानलेवा हमला और 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
बीजेपी से जुड़ा है आरोपी सचिन
जांच में पता चला कि सचिन पहले एबीवीपी में रहा। वह लंबे समय से बीजेपी से जुड़ा है। 7 जुलाई 2019 को उसने अपनी फेसबुक आई पर भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता की रसीद भी डाली हुई है। इसके अलावा भाजपा नेता अरुण सिंह, सुनील बंसल, सांसद महेश शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत तमाम नेताओं के फोटो फेसबुक आईडी पर मौजूद हैं। पिछले दिनों जब गृहमंत्री अमित शाह जब नोएडा आए, तब भी सचिन वहां मौजूद था। एमएमएच कॉलेज कॉलेज गाजियाबाद से ग्रेजुएट सचिन शाहीन बाग में गोली चलाने वाले गोपाल दत्त शर्मा का समर्थक रहा है। गोपाल जब जेल से छूटकर आया तो सचिन ने उसका नोएडा में स्वागत किया था। गोपाल भी ग्रेटर नोएडा में जेवर का रहने वाला है और सोशल मीडिया पर खुद को कट्टर हिन्दू बताता था।
‘हिन्दू पुत्र आएगा बचाने’ पोस्ट डाला फिर कर दिया हमला
​​​​ सचिन ने 3 फरवरी 2022 को दिन में महाराणा प्रताप, भगत सिंह, ओवैसी से जुड़ी चार पोस्ट डाली थीं। एक पोस्ट में उसने ओवैसी के उस भाषण का वीडियो डाला, जिसमें वह यह कहते हुए दिख रहे हैं, ‘हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेगा, हमेशा मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेगा। याद रखो हम तुम्हारे जुल्म को भूलने वाले नहीं हैं।’ इस वीडियो को कोट करते हुए सचिन ने लिखा था कि हिन्दू पुत्र आएगा बचाने। इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद ही उसने ओवैसी के काफिले पर हमला बोल दिया।