Skip to main content

4thnation

नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस रणवीर पर एक बॉक्स में विस्फोट, तीन नौसेना कर्मियों की गई जान

मुंबई के नेवल डॉकयार्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस रणवीर पर एक बॉक्स में विस्फोट हो गया। इस घटना में तीन नौसेना कर्मियों की जान चली गई। जहाज के चालक दल ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में लिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।